Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Laughter Chefs Show के सेट पर पहुंची ‘Carry on Jatta 4’ की टीम, मस्ती और हंसी के साथ किया फिल्म का प्रमोशन

June 8, 2026

Laughter Chefs Show के सेट पर पहुंची ‘Carry on Jatta 4’ की टीम, मस्ती और हंसी के साथ किया फिल्म का प्रमोशन

एंटरटेनमेंट डेस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की टीम हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिएकॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के सेट शिरकत की। इस दौरान फिल्म के स्टार्स गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और बिन्नू ढिल्लों (Binnu Dhillon) सहित फिल्म की पूरी कास्ट का सेट पर माहौल हंसी से भरा रहा और कास्ट ने दर्शकों से फिल्म देखने की खास अपील की।

जानी-मानी पंजाबी स्टारकास्ट ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और चुटकुलों से लाफ्टर शेफ्स की रसोई में खूब धमाल मचाया और नियमित कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

इस प्रमोशन इवेंट में कॉमेडी किंग भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, जन्नत जुबैर और सुदेश लहरी भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने खास कॉमेडी स्टाइल फिल्म को प्रमोट करने में पूरी भागीदारी निभाई और कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनमेंट है और हर उम्र के दर्शकों को इसे जरूर देखना चाहिए।

बता दें ‘कैरी ऑन जट्टा’ सीरीज पहले से ही अपनी कॉमेडी टाइमिंग और डायलॉग्स के लिए मशहूर रही है, और नए पार्ट को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। प्रमोशन के दौरान एक्टर्स ने दर्शकों से सिनेमा हॉल जाकर फिल्म का मजा लेने की अपील की। ​​इस प्रमोशन ने सोशल मीडिया पर भी काफी बज बनाया है और फिल्म के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें