Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Han Zheng ने बेलारूस का दौरा किया

June 9, 2026

Han Zheng ने बेलारूस का दौरा किया

इंटरनेशनल डेस्क: बेलारूस गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर, चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने 6 से 8 जून तक बेलारूस का दौरा किया और मिन्स्क में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, प्रधानमंत्री मिखाइल तुरचिन और प्रथम उप प्रधानमंत्री सर्गेई स्नोपकोव से अलग-अलग मुलाकात की।

लुकाशेंको के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, हान चंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हार्दिक अभिवादन व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति लुकाशेंको के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-बेलारूस सम्बंध तेज़ी से विकसित हुए हैं और एक सर्वांगीण व्यापक रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। चीन राष्ट्राध्यक्ष कूटनीति के मार्गदर्शक सिद्धांतों को बनाए रखने, पारस्परिक समर्थन की उत्तम परंपरा को आगे बढ़ाने, पारस्परिक लाभ वाले विकास के लिए नए अवसर खोलने, दोनों देशों के बीच मित्रता के लिए जनमत को मजबूत करने और चीन-बेलारूस सम्बंधों और सहयोग को निरंतर गहरा और सुदृढ़ करने के लिए बेलारूस के साथ काम करने को तैयार है।

लुकाशेंको ने हान चंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनका हार्दिक अभिवादन देने का अनुरोध किया। लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस चीन का सर्वकालिक व्यापक रणनीतिक साझेदार और एक अटूट विश्वसनीय मित्र है। बेलारूस और चीन के बीच राजनयिक सम्बंध स्थापित होने के बाद से पिछले 30 वर्षों में द्विपक्षीय सम्बंध फले-फूले हैं। बेलारूस हमेशा की तरह चीन के साथ अपने सम्बंधों को बहुत महत्व देता है और द्विपक्षीय सम्बंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, मजबूत राजनीतिक पारस्परिक विश्वास, गहन व्यावहारिक सहयोग और जन-मित्रता की निरंतरता की आशा करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें