Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

37 साल की महिला बनी 12 साल की बच्ची, गोद लेने की तैयारी कर रहा था परिवार; फिर 14 महीनों बाद ऐसे हुआ खुलासा

June 10, 2026

37 साल की महिला बनी 12 साल की बच्ची, गोद लेने की तैयारी कर रहा था परिवार; फिर 14 महीनों बाद ऐसे हुआ खुलासा

Amanda Viral News: ब्राजील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 37 वर्षीय महिला ने खुद को 12 साल की मासूम बच्ची बताकर एक पूरे परिवार को महीनों तक गुमराह कर दिया। इस दौरान वह न सिर्फ उस परिवार के साथ रही, बल्कि धीरे-धीरे उनका इतना भरोसा जीत लिया कि वे उसे कानूनी रूप से गोद लेने की प्रक्रिया तक पहुंच गए थे।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने खुद को एक अनाथ और मानसिक रूप से प्रभावित बच्ची बताया। उसने कहा कि उसे ऑटिज्म है और बचपन में हुए दर्द के कारण उसका शरीर और दिमाग सामान्य बच्चों जैसा विकसित नहीं हो पाया।

उसकी बातों पर भरोसा करके एक परिवार ने उसे अपने घर में रख लिया। पहले यह सिर्फ मदद के लिए था, लेकिन धीरे-धीरे वह उसी परिवार का हिस्सा बन गई और खुद को पूरी तरह एक छोटी बच्ची की तरह दिखाने लगी।

ये भी पढ़ें:

बच्ची जैसा व्यवहार और बढ़ता भरोसा

बता दें कि महिला ने परिवार के सामने खुद को मासूम दिखाने के लिए बिल्कुल बच्चों जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह बच्चों जैसी आवाज में बात करती थी, खिलौनों से खेलती थी और बहुत ही आसान और सरल तरीके से बोलती थी, जैसे एक छोटी बच्ची बोलती है।

धीरे-धीरे परिवार को उस पर पूरा भरोसा हो गया। उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह मान लिया और उसे गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

कैसे खुला सच

करीब 14 महीने बाद, परिवार के एक सदस्य को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसने निजी तौर पर उसकी जानकारी खंगालनी शुरू की। बता दें कि जांच में ऐसे दस्तावेज सामने आए, जिनसे पता चला कि जिसे वे 12 साल की बच्ची समझ रहे थे, वह असल में 37 साल की महिला है। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और पहचान छिपाने जैसे आरोपों के रिकॉर्ड मिले थे।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तारी और जांच

सच सामने आने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपने आरोपों को स्वीकार किया। अधिकारियों ने उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि यह समझा जा सके कि उसके व्यवहार के पीछे क्या कारण रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा

यह मामला सामने आने के बाद ब्राजील ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग हैरान हैं कि कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक एक अलग पहचान में रहकर कैसे एक पूरे परिवार को धोखे में रख सकता है। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें