Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ा दर्दनाक हादसा: खेतों में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर हुई मौत

June 10, 2026

जालंधर में बड़ा दर्दनाक हादसा: खेतों में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर हुई मौत

पंजाब डेस्क: जालंधर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें कि खेत में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुच्ची पिंड क्षेत्र के खेतों में हुई।

खेत में काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लम्मा पिंड निवासी किसान गुलजार सिंह उर्फ पप्पू अपने ट्रैक्टर से खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना तेज था कि किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

ये भी पढ़ें…

मौके पर ही तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें