Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: धरने में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में लगी चोट

June 10, 2026

Video: धरने में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में लगी चोट

Congress MLA Vipin Jain’s auto overturned: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल हो गए। वे पार्टी के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहे थे, तभी उनका ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में विधायक के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।

जानें पूरा घटनाक्रम?

जानकारी के अनुसार, यह घटना भोपाल के 74 बंगला इलाके में हुई। एक मोड़ पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। उस समय ऑटो में मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन सवार थे। दुर्घटना के बाद वे पलटे हुए ऑटो से बाहर निकले। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक सिर पर रूमाल रखकर खून रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के समय पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत मदद करते हुए विधायक विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

 

कई वरिष्ठ नेता और विधायक उनसे मिलने पहुंचे

अस्पताल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उनसे मिलने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार, विधायक के सिर में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उनकी कुछ अन्य चिकित्सकीय जांचें भी कराई गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में चिंता का माहौल बन गया। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल विधायक विपिन जैन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। यह हादसा उस समय हुआ, जब वे पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें