Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात पहुंची पुलिस, फिर पहुंची ममता

June 13, 2026

अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात पहुंची पुलिस, फिर पहुंची ममता

Abhishek Banerjees House Police Raid Mamta Banerjee Followed : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति शांत होने का नाम नहीं ले रही है। यहां शनिवार तड़के उस समय भूचाल आ गया, जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पुलिस की बड़ी टीम पहुंच गई। देररात चली इस कार्रवाई में पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल की तैनाती ने पूरे घटनाक्रम को हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे में बदल दिया, जिससे बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

धोखाधड़ी से पीए पर टिकट दिलाने का आरोप

यह कार्रवाई एक तृणमूल नेता की शिकायत पर की है, जिसमें अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (पीए) सुमित राय पर टिकट दिलाने के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है। मोबाइल टॉवर लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस तड़के 3 बजे अभिषेक के घर पहुंची और करीब 5 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सुबह-सुबह गाड़ी से सीधे अभिषेक के घर पहुंचीं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई।

14, 15 और 16 को है अभिषेक की पेशी

अभिषेक बनर्जी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली है। हमारे पास इसके सारे रिकॉर्डिंग हैं, हमने जांच में पूरा सहयोग किया है। अभिषेक बनर्जी इस वक्त चौतरफा कानूनी मुकदमों से घिरे हैं। फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को ही सीआईडी ने उनसे साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी, जिसमें उन्हें 14 जून को पेश होना है। इसके अलावा 15 जून को प्राथमिक भर्ती घोटाले में ईडी ने समन किया है और 16 जून को धमकी मामले में सीआइडी के सामने उन्हें पेश होना है। इन सबके बीच शनिवार तड़के हुई इस औचक छापेमारी ने राज्य की राजनीति गरमा दी है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें