पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ से आज दोपहर एक बड़ी वारदात सामने आई है। जिसमें पीजीआई के पास सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के कैशियर की मौत हो गई। यह घटना दोपहर के करीब 2:30 बजे के आसपास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके से फरार हुए 3 आरोपी
जानकारी के अनुसार, हमलावर एक्टिवा पर आए थे और उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।
वसूली (एक्सटॉर्शन) का एंगल आया सामने
प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे वसूली (एक्सटॉर्शन) का एंगल सामने आ रहा है। मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले भी कथित तौर पर रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस पहलू को गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।
ये भी पढ़ें…
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका मौजूद था। इसके बावजूद आरोपी आसानी से फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...