अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी मामले की जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 5.041 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साँझा की है।
Acting on forward and backward linkages established during the investigation of a major cross-border drug smuggling case, Amritsar Commissionerate Police arrests two more accused and recovers an additional 5.041 Kg of Heroin in two separate operations.
Earlier, six accused,… pic.twitter.com/7qBZhl3e4o
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 14, 2026
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे पहले इसी मामले में तीन नाबालिगों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीमों ने नए सुरागों के आधार पर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 2.006 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
दुबई स्थित तस्कर से जुड़े मिले तार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक दुबई आधारित ड्रग तस्कर के संपर्क में थे। यह तस्कर सीमा पार से हेरोइन की खेपों की आपूर्ति करवाने में अहम भूमिका निभा रहा था। पुलिस को जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क के कई महत्वपूर्ण लिंक और गतिविधियों की जानकारी भी मिली है।
दूसरी कार्रवाई में 3.035 किलो हेरोइन बरामद
एक अलग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.035 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस गिरफ्तारी से तस्करी गिरोह के संचालन के तरीके और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान, वित्तीय लेन-देन की पड़ताल और संभावित हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें…
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए उसका अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना और इसमें शामिल सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...