Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण गर्मी में जनसेवा की अनूठी पहल: अमित तनेजा फाउंडेशन ने जालंधर कैंट में वितरित किए फ्री वॉटर कूलर

June 15, 2026

भीषण गर्मी में जनसेवा की अनूठी पहल: अमित तनेजा फाउंडेशन ने जालंधर कैंट में वितरित किए फ्री वॉटर कूलर

जालंधर कैंट: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अमित तनेजा फाउंडेशन द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जालंधर कैंट क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक उपयोग के स्थानों के लिए निःशुल्क वॉटर कूलर वितरित किए गए। इस जनहितकारी पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं जरूरतमंद लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया तथा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जैन, कमल अग्रवाल (करने वाले श्याम और कराने वाले श्याम सेवा समिति), राजिंदर बंसल (प्रधान, श्री रामलीला कमेटी), चेतन गर्ग, कुमार जैन, संजय सूरी, संतोष अग्रवाल, लीना जायसवाल, गनदीप सिंह लांबा तथा राहुल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अमित तनेजा ने कहा, “समाज सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को ठंडे और स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। अमित तनेजा फाउंडेशन सदैव जनसेवा एवं लोकहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक राहत एवं सहायता पहुंचे। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।”

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीषा जैन तथा श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजिंदर बंसल ने फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा प्रयास वास्तव में अनुकरणीय हैं और अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

स्थानीय निवासियों ने अमित तनेजा फाउंडेशन एवं उसकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में यह पहल लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगी तथा बड़ी संख्या में लोगों को राहत प्रदान करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें