Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

8000mAh बैटरी के साथ आया Realme का नया 5G फोन, जानें ऑफर्स और फीचर्स

June 17, 2026

8000mAh बैटरी के साथ आया Realme का नया 5G फोन, जानें ऑफर्स और फीचर्स

Realme’s new 5G smartphones : स्मार्टफोन निर्माता Realme ने हाल ही में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4R की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। बता दें कि बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी शुरुआती बिक्री के दौरान ग्राहकों को बैंक छूट और एक्सचेंज बोनस जैसे कई ऑफर्स भी दे रही है।

कीमत और उपलब्ध ऑफर्स

Realme P4R को तीन अलग-अलग मेमोरी वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा कार्डधारकों को 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ऑफर के बाद अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं-

4GB RAM + 128GB स्टोरेज – 16,999 रुपये
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 18,999 रुपये
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 20,999 रुपये

ये भी पढ़ें:

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिजाइन की बात करें तो डिवाइस को टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर रंग विकल्पों में उतारा गया है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। स्मार्टफोन में अधिकतम 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

दमदार बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh क्षमता वाली बैटरी है। लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा सिस्टम में कई AI आधारित फीचर्स भी दिए गए हैं, जो तस्वीरों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

मजबूती और सॉफ्टवेयर

Realme P4R को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ तैयार किया गया है, जबकि IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है। साथ ही, गेमिंग के दौरान बेहतर तापमान नियंत्रण के लिए इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें