Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा’ NEET-UG री-एग्जाम से पहले देहरादून में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

June 17, 2026

‘मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा’ NEET-UG री-एग्जाम से पहले देहरादून में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

नेशनल डेस्कः नीट के रि एग्जाम से पहले देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र स्थित 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। वह नीट की तैयारी कर रही थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

ये भी पढ़ें :-

पुलिस को मौके पर मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने लिखा था कि मम्मी-पापा, मैं आपसे प्यार करती हूँ, साथ ही पढ़ाई में सफलता न मिलने पर निराशा और हताशा की भावनाएं भी जाहिर की गई थीं। मैं आप पर बोझ हूं। इसमें किसी और की गलती नहीं, बल्कि मेरी अपनी नाकामी है।सबसे अच्छा विकल्प इसे खत्म करना है! मैं आपसे प्यार करती हूं! मुझे माफ करना। युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन भिजवाया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

कॉलेज टॉपर थी युवती

मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि युवती पंखे से लटक रही थी। मृतका चंद्रबनी की रहने वाली थी। पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि रिया पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटनास्थल को पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। परिवार वालों और स्थानीय लोगों के अनुसार, रिया ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था, 12वीं कक्षा में 96.7% अंक हासिल किए थे और बाद में कॉलेज टॉपर बनी थी।

सभी पहलुओं पर जांच जारीः CO

देहरादून के सर्कल ऑफिसर (CO) अंकित कंडारी ने कहा कि मृतक जून में होने वाली दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी, तभी उसने अचानक यह कठोर कदम उठा लिया। सबूत इकट्ठा करने और पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और सभी पहलुओं पर विचार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें