Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 जून को फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने की विरोध प्रदर्शन की तैयारी, पुलिस से मांगी इजाजत

June 18, 2026

20 जून को फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने की विरोध प्रदर्शन की तैयारी, पुलिस से मांगी इजाजत

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून को फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी है। CJP ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी है और उन्हें भरोसा है कि इसके लिए मंजूरी भी मिल जाएगी।

CJP ने अपने एक बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस की सभी जरूरी फॉर्मेलिटीज पूरी कर ली हैं और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जानकारी सौंप दी है, जिसमें वॉलंटियर्स की तादाद और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं शामिल हैं। बता दें CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की थी कि वे 20 जून से जंतर-मंतर पर तब तक अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस को 20 जून, 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर बता दिया है। पुलिस का कहना है कि वे कल सुबह हमें जवाब देंगे। हमें पूरा भरोसा है कि पुलिस इजाजत दे देगी। उन्होंने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में अपना पूरा दिन बिताया

उन्होंने आगे कहा कि देश भर में हमारे हर दूसरे विरोध प्रदर्शन की तरह यह विरोध प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण होगा। देश भर से लोग जंतर-मंतर पर हमारे साथ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे। हमने अपना पूरा सहयोग देने की पेशकश की है, इसलिए ऐसी कोई वजह नहीं है कि दिल्ली पुलिस हमें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने के अधिकार से वंचित करे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें