Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाने में टूटी इंसानियत की हदें, कैंसर मरीज ने सुनाई खौफनाक आपबीती, तीन सस्पेंड

June 20, 2026

थाने में टूटी इंसानियत की हदें, कैंसर मरीज ने सुनाई खौफनाक आपबीती, तीन सस्पेंड

Cancer Stricken Youth Raped in Police Station : कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के लाडवा उपमंडल के एक निजी बैंक में काम करने वाले कैंसर पीड़ित युवक के साथ थाने में कुकर्म हो गया। इस मामले में एसपी चंद्रमोहन ने देररात तीनों को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में केस दर्ज भी हो गया है। जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।

एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल

लाडवा थाने के तहत इंद्री नाके पर 17 जून की रात एक बोन कैंसर पीड़ित युवक को बंधक बनाकर न केवल पीटा गया, बल्कि दो ASI और एक Home Guard पर उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने का भी आरोप है। बैंक में कार्यरत पीड़ित युवक वर्तमान में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दर्द झेल रहा है।

आरोप : शराब के नशे में था पुलिसकर्मी

पीड़ित का कहना है कि उसके बाएं पैर में बोन कैंसर है और कीमोथेरेपी चल रही है। इलाज के चलते उसके सिर और शरीर के बाल पूरी तरह झड़ चुके हैं। उसने बताया है कि रात जब वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था तो नाके पर तैनात होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इस बीच डायल-112 की गाड़ी आई। इस पर नंबर प्लेट नहीं थी। आरोप है कि एक शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। जब पीड़ित ने अपने मोबाइल से इस बदसलूकी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

कैंसर की बीमारी बताकर मांगी रहम की भीख

पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे लाडवा थाने के कमरा नंबर-4 में ले जाया गया। वहां जब उसने पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़कर अपनी कैंसर की बीमारी का हवाला दिया, तो पुलिसकर्मियों ने बेरहमी की हदें पार कर दीं। पुलिसकर्मियों ने उससे कहा, तुझे ऐसी गुम चोट मारेंगे जो दिखेगी भी नहीं। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कैंसर से प्रभावित टांग को अपने जूतों से रगड़ा। कीमोथेरेपी की वजह से टांगों पर बाल न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने युवक की टांगें लड़कियों जैसी हैं, कहकर भद्दे कमेंट किए और फिर दो एएसआई और होमगार्ड ने उसके साथ कुकर्म किया।

डीएसपी बोले- ब्लीडिंग होने पर खुला राज

पुलिस ने वारदात के बाद युवक को डरा-धमकाकर परिजनों के हवाले कर दिया। खौफ और लोकलाज के डर से युवक ने शुरुआत में चुप्पी साधे रखी, लेकिन अगले दिन नहाते समय जब उसे ब्लीडिंग होने लगी और तबीयत बिगड़ गई तो उसने रोते हुए परिवार को आपबीती सुनाई। परिजन उसे तुरंत लाडवा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें