Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोल बचा रहा था ‘जज’ का स्टीकर, ऐसे आया पकड़ में, चालान के बाद छोड़ा

June 20, 2026

टोल बचा रहा था ‘जज’ का स्टीकर, ऐसे आया पकड़ में, चालान के बाद छोड़ा

Evading toll by wearing ‘judge’ sticker : गोपेश्वर। बदरीनाथ जा रहे वाहन पर लगे जज साहब के स्टीकर ने सबको चौंका दिया। पुलिस ने रोका और जांच की तो पता लगा कि ये स्टीकर रौब जमाने और टोल बचाने का काम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर ही चालान की कार्रवाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

चल रहा था ऑपरेशन प्रहार

बता दें कि जनपद चमोली में ऑपरेशन प्रहार चल रहा था। इसके तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उप निरीक्षक रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास निजी कार को रोका गया। वाहन चालक रजिस्ट्रेशन चैकिंग हेतु लगी अन्य वाहनों की लंबी कतार से गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी में था। वाहन पर जज लिखा हुआ एक स्टीकर लगा था।

चालक की रफ ड्राइविंग की चर्चा का विषय

इसी बीच पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी उक्त वाहन चालक की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया। चालक अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है। पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन पर लगा जज स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया था।

चालान के बाद उतर गया रुतबा

इसके बाद मौके पर ही जज साहब का रुतबा उतर गया। पुलिस ने वाहन से स्टीकर हटाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। (Evading toll by wearing ‘judge’ sticker)

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें