Neeraj Chopra qualifies for Commonwealth Games : दोहा। भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो इवेंट में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने दोहा, कतर में 85.69 मीटर का थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
शुक्रवार 19 जून को किए इस शानदार प्रयास के साथ नीरज चोपड़ा ने 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले 28 वर्षीय चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित 82.61 मीटर की क्वालीफाइंग दूरी के लिए काफी था। नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रहे हैं।
उन्हें यह चोट सितंबर 2025 में टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान लगी थी। जिसमें वो आठवें स्थान पर रहे थे। उसके बाद नीरज पहली बार किसी प्रतियोगिता में में हिस्सा ले रहे थे। दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की और 82.77 मीटर के अपने दूसरे दौर के थ्रो के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में और भी बेहतर प्रदर्शन किया और भाले को 85.69 मीटर तक फेंककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन जैसे ही श्रीलंका के 23 वर्षीय पथिराज ने अपने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर का थ्रो करके बढ़त हासिल की। इसके साथ ही चोपड़ा चौथे स्थान पर खिसक गए।
श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 88.68 मीटर के थ्रो के साथ कई स्टार खिलाड़ियों के बीच खिताब जीता। ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पथिराज पहले तीन प्रयास में 82.62 मीटर, 84.63 मीटर और 80.53 मीटर के थ्रो के बाद आधे चरण तक चौथे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर के शानदार प्रदर्शन से अपनी काबिलियत साबित कर दी।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...