Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जायसवाल बाहर, बुमराह-विराट कोहली की वापसी.. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

June 21, 2026

जायसवाल बाहर, बुमराह-विराट कोहली की वापसी.. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Team India ODI squad announced: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि विराट कोहली को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। हालांकि, कोहली की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि विराट कोहली को टीम में तो चुना गया है, लेकिन उन्हें सीरीज खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। यदि उन्हें मेडिकल और फिटनेस क्लियरेंस मिल जाती है, तभी वे इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतर पाएंगे। इस टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर है। बुमराह ने आखिरी बार 50 ओवरों का मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए खेला था। लंबे समय बाद अब वे फिर से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को बड़ी मजबूती मिलेगी।

अक्षर पटेल की वापसी, जायसवाल को नहीं मिली जगह 

इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई 2026)

टी20 सीरीज

1 जुलाई: पहला टी20  (Chester-le-Street)
4 जुलाई: दूसरा टी20  (Manchester)
7 जुलाई: तीसरा टी20  (Nottingham)
9 जुलाई: चौथा टी20  (Bristol)
11 जुलाई: पांचवां टी20  (Southampton)

वनडे सीरीज

14 जुलाई: पहला वनडे  (Birmingham)
16 जुलाई: दूसरा वनडे  (Cardiff)
19 जुलाई: तीसरा वनडे  (Lord’s Cricket Ground)

भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बुमराह और अक्षर की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है, जबकि सभी की नजरें विराट कोहली की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेंगी। अगर कोहली फिट होकर टीम से जुड़ते हैं, तो भारत की बल्लेबाजी और भी मजबूत दिखाई देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें