Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेमस एक्टर ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में नमाज पढ़ते दिखे… देखें Video

June 22, 2026

फेमस एक्टर ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में नमाज पढ़ते दिखे… देखें Video

Giancarlo Esposito converted to Islam: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्जिद में नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियानकार्लो एस्पोसिटो पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने शहादा पढ़कर इस्लाम कबूल किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब में रहने के दौरान उन्हें वहां के लोगों का अच्छा व्यवहार, मेहमाननवाजी और मुस्लिम समुदाय के साथ बिताया गया समय काफी पसंद आया। इन अनुभवों से प्रभावित होकर उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

धर्म परिवर्तन के बाद अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मोरक्को की एक मस्जिद में अपनी फिल्म की प्रोडक्शन टीम के कुछ सदस्यों के साथ नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जियानकार्लो एस्पोसिटो सऊदी अरब में फिल्म “सेवन डॉग्स” की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म को सऊदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।

 

जियानकार्लो एस्पोसिटो हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने लोकप्रिय टीवी सीरीज “ब्रेकिंग बैड” में गस फ्रिंग का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह “द बॉयज”, “द मंडलोरियन”, “कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड” और “द इलेक्ट्रिक स्टेट” जैसी फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुके हैं। हालांकि, अभिनेता की ओर से धर्म परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें