CM Mann Video Controvercy : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें धार्मिक रूप से बदनाम करने के लिए फर्जी और एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में विपक्षी पार्टियों की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ कमज़ोर हो गई है, इसलिए वे अब सोशल मीडिया के ज़रिए झूठा प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में उनके चलने और खड़े होने के अंदाज़ को गलत तरीके से दिखाया गया है। यह पूरा अभियान राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और विरोधी दल सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विरोधी पार्टियों पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां पंजाब में अपना जनाधार कमजोर होने के कारण अब झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में उनके चलने और खड़े होने के अंदाज को गलत तरीके से पेश किया गया है।
फॉरेंसिक जांच में वीडियो फर्जी होने का दावा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से बड़ी संख्या में फोन कॉल और संदेश मिले हैं, जिनमें लोगों ने वीडियो को नकली बताया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो की जांच फॉरेंसिक लैब से कराई गई थी और रिपोर्ट में इसे फर्जी बताया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि अब भाजपा की ओर से उस लैब से जुड़े लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें एफआईआर व अन्य कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस अब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि आम लोगों से मिल रहे भारी समर्थन से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि गांवों और जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से विपक्षी दल खुश नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों के भरोसे के साथ काम कर रहे हैं और ऐसी चालों का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि राज्य में नए स्कूल, अस्पताल और आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं, युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं, तालाबों की सफाई की जा रही है और खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...