Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाबालिग की हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर नपुंसक…, दिल्ली रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा

June 25, 2026

नाबालिग की हत्या का आरोपी कैब ड्राइवर नपुंसक…, दिल्ली रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा

नेशनल डेस्कः साउथ दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने फुटपाथ से एक नाबालिग को किडनैप किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नपुंसक है।

ये भी पढे़ं :-

आरोपी की पहचान बबलू (29) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसकी मेडिकल जांच में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की पुष्टि हुई और इम्पोटेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया। पुलिस के अनुसार, उसने कार की पिछली सीट पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की वजह से वह ऐसा करने में नाकाम रहा।

किडनैपिंग की वारदात आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 15 दिन पहले बिहार से लौटा था। महरौली स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास उसने बच्ची को परिवार के साथ फुटपाथ पर सोते देखा और उसे कार में डालकर किडनैप कर लिया। गाड़ी चलने पर लड़की जाग गई और पिता को आवाज देने लगी। पिता ने पीछा किया और डंडे फेंककर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नाबालिग को लेकर फरार हो गया।

आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को धमकाया कि शोर मचाने पर अंजाम बुरा होगा। इसके बाद वह उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम बॉर्डर के पास एक सुनसान, जंगली क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थरों के ढेर के नीचे छिपा दिया।

आरोपी का बैकग्राउंड बबलू बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और पिछले पांच साल से दिल्ली में रह रहा है। कैब ड्राइवर बनने से पहले वह सिक्योरिटी गार्ड था। पुलिस के मुताबिक, बिहार में उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो हत्या के प्रयास के भी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस आरोपी से जुड़े तीन बड़े कैब एग्रीगेटर्स को नोटिस भेजकर उसकी ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी मांगने की तैयारी में है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें