strange truths about 5 villages : नई दिल्ली। भारत सिर्फ अपनी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि रहस्यों और अनोखी मान्यताओं के लिए भी दुनिया भर में पहचान रखता है। देश के कोने-कोने में ऐसे कई गांव बसे हुए हैं, जिनके बारे में सुनकर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
कहीं सदियों से एक भी घर में दरवाजा नहीं लगाया जाता, तो कहीं जुड़वा बच्चों के जन्म की संख्या दुनिया को हैरान कर देती है। कुछ गांव अपनी विचित्र परंपराओं के कारण चर्चा में रहते हैं, तो कुछ के पीछे छिपी कहानियां उन्हें रहस्य और रोमांच का केंद्र बना देती हैं। आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही कुछ अजीबोगरीब और दिलचस्प गांवों के बारे में, जिनकी सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह है महाराष्ट्र का शेतपाल गांव। पुणे से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर शोलापुर नामक जिले में शेतपाल गांव है। यह गांव एक अजूबा इसलिए है क्योंकि यहां लोगों के साथ सांप भी रहते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि लोग कोबरा जैसे जहरीले सांपों से भी खौफ नहीं खाते। यहां खुलेआम सांप घूमते हैं, जिससे न तो किसी को डर लगता है और न ही ये सांप किसी को डसते हैं।
कोडिन्ही गांव केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित है, इस गांव की खास बात यह है कि यहां सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। हालांकि, इसे लेकर रिसर्च भी की गई लेकिन रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया। वहीं, आबादी की बात करें तो कोडिन्ही गांव में करीब 2000 परिवार रहते हैं, जिनमें से करीब 400 जुड़वा बच्चे हैं।
शनि शिंगणापुर में हम जब भी घर से बाहर जाते हैं या रात में सोते हैं तो घर के दरवाजे सुरक्षा के लिहाज से बंद करते हैं। पर भारत में एक जगह ऐसी है जहां के लोग दिन हो या रात कभी दरवाजे बंद नहीं करते, इतना ही नहीं यहां तो दफ्तरों तक में गेट नहीं लगे हैं। सबसे दिलचस्प बात कि शनि शिंगणापुर में चोरी भी नहीं होती।
बिहार के कैमूर जिले में स्थित बरवा कलां गांव अपने अनूठी कहानी के लिए फेमस है। बताते चलें कि इस गांव में 50 से भी ज्यादा सालों से शादी की शहनाई नहीं बजी। सुख-सुविधाओं के अभाव वाले बरवा कलां में कोई भी अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहता।
असम के गुवहाटी से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह गांव दुनियाभर में काले जादू के लिए जाना जाता है। इसी वजह से मायोंग को भारत की काला जादू की राजधानी भी कहते हैं। मायोंग गांव में जितने भी लोग रहते हैं, उनका मानना है कि तंत्र विद्या से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...