Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: इन 2 राशि के लोगों की किस्मत में तरक्की और हर्षोल्लास, जानें अन्य राशियों का हाल

June 26, 2026

आज का राशिफल: इन 2 राशि के लोगों की किस्मत में तरक्की और हर्षोल्लास, जानें अन्य राशियों का हाल

Today’s horoscope 26 June 2026: मेष – परिश्रम के अनुरूप सफलता प्राप्त, नवसंपर्क उपयोगी, पुरातन विवाद समापन की ओर, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, बुद्धि चातुर्य से तनाव कम।

वृषभ
कठिनाइयों का निवारण, बुद्धि विवेक से कई समस्याएं हल होंगी, परिवार में हर्षोल्लास, दूसरों के आश्वासन से राहत, सुसमाचार की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता, अध्यवसाय की ओर रूझान।

मिथुन
विचाराधीन योजना मूर्त रूप में परिणित, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, गलतफहमी दूर, सदविचारों का उदय, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, हर्ष भी।

कर्क
बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, शत्रु परास्त, कर्ज की अदायगी समय पर, मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर, अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 26 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
साहसिक प्रयास प्रगति पर, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, आपसी सलाह से कामयाबी, भौतिक सुख सुविधा प्राप्त।

कन्या
पूंजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, नौकरी में पदोन्नति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, परोपकार की भावना जागृत, निजी जिंदगी में नवीन उपलब्धि हासिल होने की ओर।

तुला
भाग्योन्नति के नवीन आयाम, विवादास्पद मसला हल, प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, पारिवारिक सौहार्द, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।

वृश्चिक
दिन मान प्रतिकूल, कार्यों में गतिरोध, व्यापारिक पक्ष को लेकर चिंतित, राजकीय पक्ष से असहयोग, आय में न्यूनता, चोट-चपेट की आशंका, अकारण भ्रमण भी।

ये भी पढ़ें- 29 जून से बुध होंगे वक्री, फैसलों की होगी परीक्षा, जानिए आपकी राशि पर असर

 

धनु
आत्मविश्वास का अभाव, विचारित कार्य अधूरे, विरोधियों का वर्चस्व, धनहानि, यात्रा में बाधा, जीवन साथी से असहयोग, ऋण भुगतान की चिंता रहेगी, तनाव के चलते मन व्यथित।

मकर
व्यवसाय में विस्तार की योजना फलीभूत, वैमनस्यता का समापन, व्यक्तित्व का विकास, आय के नवीन स्त्रोत, आवागमन में अनुकूलता, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा सफल।

कुंभ
नवयोजना के प्रति रूचि जागृत, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, भोग विलासिता की ओर रूझान, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग |

मीन
संकल्प विकल्प की स्थिति, एकाग्रता का अभाव, व्यवहार में लापरवाही से नुकसान, जोखिम से हानि, दूसरों के झूठे आश्वासन, अपनी प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित |

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें