Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोचिंग के बहाने ले गई सहेलियां, युवक ने उठाया बेबसी का फायदा

June 28, 2026

कोचिंग के बहाने ले गई सहेलियां, युवक ने उठाया बेबसी का फायदा

Minor raped in Panipat : पानीपत। यहां के थाना सदर क्षेत्र के तहत एक नाबालिग लड़की को उसकी ही सहेलियों ने कोचिंग जाने के बहाने घर से बुला लिया। इसके बाद एक गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान फैक्ट्री ले गईं। यहां वाहन चालक ने नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक और लड़कियों पर केस दर्ज

शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक और साजिश में शामिल लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मूल रूप से पटियाला की रहने वाली और वर्तमान में पानीपत के एक गांव में रह रही 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी एक लड़की से जान-पहचान थी। वारदात के दिन उस लड़की ने उसे कोचिंग चलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जब वह बाहर आई तो उस लड़की के साथ उसकी बहन और दो अन्य लड़कियां भी एक गाड़ी में मौजूद थीं।

लड़कियों ने की आरोपी की मदद

उन्होंने पीड़िता को गाड़ी में खींच लिया। जब पीड़िता ने रास्ते में पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, तो लड़कियों ने कुछ नहीं बताया। आरोपी लड़कियां पीड़िता को लेकर एक गांव की तरफ बनी एक फैक्ट्री में ले गए और गाड़ी रोक दी। वहां फैक्ट्री के अंदर लड़कियां उसे ले गईं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी लड़की, उसकी बहन और अन्य लड़कियों ने पीड़िता को कसकर पकड़ लिया। इसी दौरान गाड़ी चलाने वाले आरोपी युवक रोहित ने पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

अंजान से भी मांगी थी मदद

पीड़िता ने वहां मौजूद एक दूसरे अज्ञात व्यक्ति से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसने भी कोई सहायता नहीं की। इसके बाद मुख्य आरोपी रोहित ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को भी या माता-पिता को बताया, तो वे उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें