Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में कैंसर से दहशत, कई दे चुके जान, बीमारी के कारणों पर सवाल

June 30, 2026

नूंह में कैंसर से दहशत, कई दे चुके जान, बीमारी के कारणों पर सवाल

Nuh is gripped by cancer, many have died : नूंह। जिले के एक गांव में कैंसर का बढ़ता कहर ग्रामीणों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है। एक के बाद एक सामने आ रहे मरीजों और कई लोगों की मौत ने पूरे गांव को दहशत के साये में ला खड़ा किया है।

ग्रामीण कर रहे कारणों के जांच की मांग

बीमारी के लगातार बढ़ते मामलों के बीच ग्रामीण अब इसके पीछे छिपे कारणों की वैज्ञानिक जांच की मांग कर रहे हैं। उनका सवाल है कि आखिर इस जानलेवा बीमारी की जड़ क्या है और अब तक इसका पता क्यों नहीं लगाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती और विशेषज्ञ जांच के अभाव ने लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। ऐसे में यह मामला केवल एक गांव की त्रासदी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ पर्यावरण और सरकारी जवाबदेही से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।

अब तक जांच के लिए नहीं पहुंची टीम

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई विशेषज्ञ टीम गांव में जांच के लिए नहीं पहुंची है। इससे लोगों में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। करीब 4500 की आबादी वाले रीगड़ गांव में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ग्रामीण हाजर खां, सिरदार खां, आस मोहम्मद और आदिल खां सहित अन्य लोगों का कहना है कि पहले गांव में एक-दो मरीज थे, लेकिन अब संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई है। इनमें कई मरीज तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। (Nuh is gripped by cancer, many have died)

कैंसर की मार : कई बीमार, कारण अब भी रहस्य

ग्रामीणों बताते हैं कि अब तक रुकसीना और किशोरलाल की कैंसर से मौत हो चुकी है, जबकि आस मोहम्मद, अयूब, साहून, समसू, सायरा, कुरसीदन, बिसमिल्ला, सकीला, नासिर, इसरा, फजर, साय खां, शरीफ, सलीम और कांता देवी इससे पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आखिर किस कारण से कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, इसका आज तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन या स्वास्थ्य सर्वे नहीं कराया गया। उनका मानना है कि यदि समय रहते जांच कराई जाए तो बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाकर आगे इसके फैलाव को रोका जा सकता है। (Nuh is gripped by cancer, many have died)

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता पर सवाल

कैंसर रोगियों के परिजन उपचार के लिए दिल्ली, जयपुर, झज्जर और बीकानेर के अस्पतालों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बार-बार लंबी दूरी तय करने और महंगे इलाज के कारण अधिकांश परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यहां के सरपंच जहान खां का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग को गांव की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त से गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजकर कैंसर के मामलों की जांच कराने और मरीजों को राहत दिलाए। सेवानिवृत्त एसपी मोहम्मद इसहाक कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली चाहिए कि कैंसर के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल मेडिकल सर्वे कराया जाना चाहिए। (Nuh is gripped by cancer, many have died)

कैंसर मामलों की होगी विभागीय जांच : डॉ. गौरव

इस संबंध में नूंह के कैंसर विंग प्रभारी उप सिविल सर्जन डॉ. गौरव भाटिया का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में न तो सिविल सर्जन कार्यालय और न ही ग्राम पंचायत से औपचारिक सूचना मिली है। पोलियो उन्मूलन अभियान समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रीगड़ गांव भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी तथा मरीजों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एक नजर इधर भी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें