Ayodhya : Controversy before Ram Lalla Darshan : लखनऊ। अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को होटल में रोके जाने के आरोपों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश और ‘हाउस अरेस्ट’ की कार्रवाई बता रही है।
मामला श्रीराम मंदिर दर्शन और कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण से जुड़ने के कारण और भी संवेदनशील हो गया है। अयोध्या में शुरू हुआ यह विवाद अब सियासी गलियारों में तीखी बहस का विषय बन गया है। इस कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि राम मंदिर जाने से रोका जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अजय राय के नेतृत्व में सांसद तनुज पुनिया, किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और विधायक वीरेंद्र चौधरी का प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन के बाद साधु-संतों, प्रशासन, प्रबुद्ध वर्ग से मिलेंगे। (Ayodhya : Controversy before Ram Lalla Darshan)
पार्टी इस संवाद के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपेगी। प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के आधार पर मानसून सत्र में संसद के भीतर सरकार को घेरने के साथ इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है और अब श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में भी सवालों से बच रही है। (Ayodhya : Controversy before Ram Lalla Darshan)
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...