Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। यह यात्रा बहुत पवित्र मानी जाती है और साथ ही काफी कठिन भी होती है। इस साल यह यात्रा 2 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलेगी।
बता दें कि यह यात्रा लगभग 12,700 फीट की ऊंचाई पर होती है, जहां ठंड ज्यादा होती है और ऑक्सीजन कम होती है। इसी वजह से कई लोगों को चलने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले शरीर और आदतों को तैयार करना बहुत जरूरी होता है।
यात्रा से पहले बदलें ये आदतें
1. देर से सोने की आदत छोड़ें
समय पर सोने और जल्दी उठने की आदत डालें ताकि शरीर यात्रा के लिए तैयार रहे।
2. पैदल चलने की आदत बढ़ाएं
रोजाना 3–6 किलोमीटर पैदल चलने की कोशिश करें ताकि शरीर सहनशील बन सके।
3. खान-पान सुधारें
हल्का और पौष्टिक भोजन लें। तला-भुना और जंक फूड कम करें।
ये भी पढ़ें:
4. पानी पर्याप्त पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, इसलिए पानी पीने की आदत बढ़ाएं।
5. नशे से दूरी बनाएं
धूम्रपान और शराब जैसी आदतें ऊंचाई पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
6. हल्की एक्सरसाइज करें
योग, प्राणायाम और हल्की कसरत से शरीर की क्षमता बढ़ती है।
7. बीमारी को नजरअंदाज न करें
अगर कोई पुरानी बीमारी है तो यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें:
यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
यात्रा में गर्म कपड़े, रेनकोट और मजबूत जूते साथ रखें। प्रशासन के नियमों का पालन करें, बीच-बीच में आराम करें और किसी भी असुविधा पर तुरंत मदद लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...