Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

The Rock ड्वेन जॉनसन की माउई के रूप में शानदार वापसी, ‘Moana’ के लाइव-एक्शन में बने Maui

July 2, 2026

The Rock ड्वेन जॉनसन की माउई के रूप में शानदार वापसी, ‘Moana’ के लाइव-एक्शन में बने Maui

एंटरटेनमेंट डेस्क: कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें अभिनेता निभाते हैं, और कुछ ऐसे जो अभिनेता की पहचान बन जाते हैं। दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार, बॉक्स ऑफिस के बादशाह और करोड़ों दिलों की धड़कन ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन के लिए माउई ऐसा ही एक किरदार है।

10 जुलाई 2026 को जब Disney की लाइव-एक्शन फिल्म मोआना भारत में अंग्रेज़ी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, तब जॉनसन सिर्फ 2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म के अपने लोकप्रिय किरदार में वापसी नहीं करेंगे, बल्कि पहली बार उसे पूरी तरह जीवंत रूप में बड़े पर्दे पर निभाते नज़र आएंगे अपने मशहूर टैटू, दमदार व्यक्तित्व और उसी करिश्मे के साथ।

और इस बार, यह सफर उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है।

सिडनी में आयोजित एक फैन इवेंट के दौरान ड्वेन जॉनसन ने कहा, “एनिमेशन से लाइव-एक्शन तक माउई को जीवंत करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही। इसकी दो वजहें हैं। पहली, माउई का किरदार मेरे दादाजी, महान हाई चीफ पीटर माइविया से प्रेरित है। मैंने उन्हें तब खो दिया था जब मैं सिर्फ 10 साल का था। वे मेरे सबसे बड़े हीरोज़ में से एक थे। दूसरी वजह है अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान।”

यही दो भावनाएँ – अपने दादाजी की याद और अपनी विरासत पर गर्व – इस फिल्म से उनके जुड़ाव को खास बनाती हैं। जॉनसन के लिए माउई सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा है। उन्होंने एक अन्य बातचीत में कहा था, “मेरे दादाजी की आत्मा, जिन्होंने माउई के किरदार को प्रेरित किया, हमेशा मेरे साथ रहती है। मुझे अक्सर उनके होने का एहसास छोटे-छोटे संकेतों में होता है।”

हालाँकि, लाइव-एक्शन में माउई बनना केवल एनिमेशन की नकल करना नहीं था। जॉनसन ने इस बदलाव के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “एनिमेटेड फिल्म में आपकी आवाज़ ही किरदार में जान डालती है और उसी के आधार पर एनिमेटर्स काम करते हैं। लेकिन लाइव-एक्शन में सब कुछ असली होता है असली इंसान, असली भावनाएँ और आँखों में दिखती ज़िंदगी। यही चीज़ पूरी परफॉर्मेंस को बदल देती है।”

उन्होंने बताया कि इसी वजह से माउई और मोआना के बीच की भावनाएँ, हास्य और रोमांच पहले से कहीं अधिक वास्तविक महसूस होंगे।

फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रही हैं नई अभिनेत्री *कैथरीन लागाआइया, जिन्हें दुनिया भर से आए 32,000 से अधिक ऑडिशन के बाद चुना गया। CinemaCon के मंच से अपनी सह-कलाकार की तारीफ करते हुए जॉनसन ने कहा, “हमारी कहानी की हीरो कोई राजकुमारी नहीं है, वह एक योद्धा है।” हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके जॉनसन की ओर से यह किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है।

जॉनसन मानते हैं कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक खूबसूरत मौका है कि हम अपनी पोलिनेशियन संस्कृति, जो कई द्वीपों और परंपराओं से मिलकर बनी है, उसे पूरी दुनिया के सामने बड़े पर्दे पर पेश करें।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर समोआ, न्यूज़ीलैंड, फिजी, टोंगा या ताहिती में रहने वाला कोई 10 साल का बच्चा इस फिल्म को देखकर कहे, ‘वो मेरे अंकल जैसे हैं… वो मेरे दादाजी जैसे हैं… या फिर वो मैं हो सकता हूँ,’ तो हमारे लिए इससे बड़ी सफलता कोई नहीं होगी।”

यही है मोआना और माउई की असली ताकत। पर्दे पर वह एक शक्तिशाली डेमीगॉड हैं, लेकिन दिल से एक बेटे और पोते की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ड्वेन जॉनसन ने रेसलिंग की दुनिया जीती, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन फ्रेंचाइज़ी में अपनी पहचान बनाई और वैश्विक सुपरस्टार बने। लेकिन अगर कोई किरदार है जिसने उन्हें भीतर से छुआ है, तो वह माउई ही है।

Disney’s की लाइव-एक्शन फिल्म मोआना 10 जुलाई 2026 को भारत के सिनेमाघरों में अंग्रेज़ी और हिंदी में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें