Tie took the life of an innocent : भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव फूलपुरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बड़े भाई की स्कूल टाई से खेल रहे सात वर्षीय मासूम की फंदा लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और माता-पिता समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव फूलपुरा निवासी अनिल कुमार रोहतक में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जो गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बड़े बेटे की स्कूल ड्रेस में टाई भी शामिल है। इसी टाई से खेलते समय छोटा बेटा हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर वालों के अनुसार वह पहनने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान खेल खेल में टाई का फंदा बन गया। उसकी माता कमरे से बाहर उससे महज चार-पांच फुट की दूरी पर कपड़ों को प्रेस कर रही थी जबकि बड़ा बेटा होमवर्क करने के बाद बाहर खेल रहा था। जब स्वजन ने उसे संभाला तब तक वह बेसुद हो चुका था। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। मामले में खरक चौकी से इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...