Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मानसून डूबेगी मुंबई? BMC ने जारी की भारी-बारिश की चेतावनी

July 6, 2026

इस मानसून डूबेगी मुंबई? BMC ने जारी की भारी-बारिश की चेतावनी

Mumbai heavy rain warning: मुंबई में हो रही भारी बारिश से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर BMC ने पोस्ट कर लिखा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।”

लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी
BMC की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “कृपया पेड़ों, जर्जर इमारतों, होर्डिंग्स, बिजली के खंभों और अन्य खतरनाक जगहों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। गाड़ियों को पेड़ों के नीचे पार्क करने से बचें। समुद्र तटों या निचले/जल-जमाव वाले इलाकों में जाने से बचें। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें बल्कि आधिकारिक माध्यमों से जारी निर्देशों और चेतावनियों का पालन करें।”

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट

 

हेल्पलाइन नंबर जारी
BMC ने आगे लिखा, “कृपया BMC प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा, नागरिकों से अनुरोध है कि मदद के लिए BMC की हेल्पलाइन ‘1916’ पर संपर्क करें। BMC के लगभग 15,000 कर्मचारी और अधिकारी अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर चौबीसों घंटे जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जरूरी उपायों के लिए समन्वय कर रहे हैं।”

पुणे के लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की ओर से जानकारी दी गई कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जुलाई 2026 को पुणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पुणे शहर और पुणे ग्रामीण जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन और भारत मौसम विज्ञान विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतें।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2026: तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,  सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें