Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेख हसीना का विरोध कर रहे छात्रों की रैली में धमाका, 3 घायल

July 7, 2026

शेख हसीना का विरोध कर रहे छात्रों की रैली में धमाका, 3 घायल

Blast at student rally protesting against Sheikh Hasina : ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में बढ़ते तनाव के बीच राजधानी ढाका के निकट सावर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नई बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान अचानक बम धमाका हो गया। इस विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

एनसीपी रैली में धमाका, तीन घायल

रैली का नेतृत्व उन छात्र नेताओं की ओर से किया जा रहा था, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ आंदोलन का चेहरा बने हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। NCP ने इस हमले को लोकतांत्रिक गतिविधियों को बाधित करने की साजिश बताते हुए इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। यह धमाका सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ जब सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी। सावर में बम धमाका जुलाई मार्च के पहले दिन हुआ। यह मार्च जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट का समाधान करने, चीजों की कीमतें नियंत्रित करने और सीमा की सुरक्षा की मांग के लिए आयोजित किया गया था।

विरोधी मार्च के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव

शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन की दूसरी बरसी के मौके पर जुलाई में देशव्यापी मार्च की योजना बनाई थी, जिसके तहत एनसीपी ने पहले ही पूरे देश में इस मार्च की घोषणा की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस साल 17 अप्रैल को पुष्टि की थी कि वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए मिले औपचारिक अनुरोध की, तय कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से की गई यह घोषणा एक अहम मोड़ पर आ गई है, क्योंकि भारत “जुलाई क्रांति” के बाद हुए बड़े राजनीतिक बदलावों के बाद ढाका में बनी नई सरकार के साथ अपनी साझेदारी को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें