Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अल्फा’ से आलिया भट्ट और शर्वरी का फिल्म प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ रिलीज!

July 8, 2026

‘अल्फा’ से आलिया भट्ट और शर्वरी का फिल्म प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ रिलीज!

एंटरटेनमेंट डेस्क: यश राज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शर्वरी पर फिल्माया गया खास प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ रिलीज कर दिया है। फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बाद दिखने वाले इस म्यूजिक वीडियो में आलिया और शर्वरी अपने दमदार अंदाज़, बेखौफ एटीट्यूड और ‘अल्फा’ होने की परिभाषा को बेहद स्टाइलिश और मनोरंजक तरीके से पेश करती नजर आ रही हैं।

इस हाई-एनर्जी ट्रैक को रोहांश और अबीर ने कंपोज़ किया है, जबकि इसे शिल्पा राव और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इस गाने का ऑडियो पहले ही चर्चा में आ चुका था, जब आलिया और शर्वरी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इसकी झलक दिखाई थी। इसके बाद से ही फैंस लगातार इस गाने की रिलीज़ की मांग कर रहे थे।

अपने मॉडर्न म्यूजिक और शानदार विजुअल्स के साथ ‘मैसैकर’ ‘अल्फा’ की स्टाइलिश एक्शन दुनिया को और भी प्रभावशाली बनाता है। साथ ही यह आलिया भट्ट और शर्वरी की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को भी शानदार अंदाज़ में सामने लाता है।

आदित्य चोपड़ा निर्मित और शिव रवैल निर्देशित ‘अल्फा’ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 3 जुलाई को रिलीज़ हुई यह फिल्म फिलहाल दुनियाभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांच और भरपूर मनोरंजन का अनुभव दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें