Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में दिए वर्ष 2025 राजकीय वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार

July 8, 2026

चीन में दिए वर्ष 2025 राजकीय वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार

Technology awards in China : 8 जुलाई को वर्ष 2025 चीनी राजकीय वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार विजेताओं के नाम सार्वजनिक किये गये।

छन लीछुएं और पेन ते को मिले सर्वोच्च सम्मान

उनमें से सर्वोच्च वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार अलग-अलग तौर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक शास्त्र अनुसंधान केंद्र के छन लीछुएं और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं चीनी इलेक्ट्रोनिक प्रौद्योगिकी ग्रुप के अध्ययनकर्ता पेन ते को सम्मानित किया गया। राज्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी जगत का सर्वोच्च गौरव है, जिसे वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था।

विज्ञान पुरस्कार से दो वैज्ञानिक सम्मानित

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाले इस पुरस्कार के लिए विजेताओं की संख्या दो से ज्यादा नहीं है और अब तक 39 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है।  वर्ष 1940 में जन्मे छन लीछुएं चीनी लिथिम बैटरी क्षेत्र में संस्थापक, प्रवर्तक और लीडर माने जाते हैं, जबकि वर्ष 1938 में जन्मे पेन ते  एयरबोर्न पल्स डॉप्लर रडार तकनीक के संस्थापक,  चरणबद्ध सरणी रडार प्रौद्योगिकी के एक अन्वेषक और अंतरिक्ष आधारित निगरानी रडार प्रौद्योगिकी के अग्रदूत हैं।  राजकीय सर्वोच्च विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार के अलावा 51 राजकीय प्राकृतिक विज्ञान पुरस्कार, 58 राजकीय प्रौद्योगिकी अन्वेषण पुरस्कार और 149 राजकीय वैज्ञानिक व तकनीकी प्रगति पुरस्कार भी दिये गये। इसके अलावा नौ व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार सम्मानित किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें