Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पागल प्रेमी…आशु, माई जान दीवार पर लिख छोड़ गया दुनिया

July 11, 2026

पागल प्रेमी…आशु, माई जान दीवार पर लिख छोड़ गया दुनिया

ashu-my-love-left-the-world-written-on-the-wall : रेवाड़ी। खड़गवास गांव में अपने घर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कमरे में दीवार पर ‘पागल प्रेमी… आशु, माई जान’ लिखा मिला। इस नोट पर हर व्यक्ति अपने-अपने कयास लगा रहा है। मौके का जायजा लेने रामपुरा थाना पुलिस पहुंची।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव खड़गवास निवासी गुगन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मानसिक रूप से बीमार मां और दो बहनें बची हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में मां और बेटा ही रहते थे। मजदूरी कर गुगन परिवार को चला रहा था।

फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक

सुबह घर के टीन शेड के नीचे शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उताकर कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, पिता की मौत के बाद गुगन मानसिक रूप बीमार मां के साथ रह रहा था। वह अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह पड़ोसियों ने घर में लगे टीन शेड के नीचे शव फंदे पर लटका देखा। जिस पर तुंरत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सुचना दी। उन्होंने कहा कि गुगन ने जहां फांसी लगाई, वहां दीवार पर एक मैसेज भी लिखा मिला। “पागल प्रेमी…आशु, माई जान”।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें