Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी, पुलिस ने एक और आरोपी किया अरेस्ट

July 12, 2026

लुधियाना में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी, पुलिस ने एक और आरोपी किया अरेस्ट

लुधियाना: लुधियाना के पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा के निर्देशों और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) PPS हरपाल सिंह, एडिशनल DCP (लोकल) PPS वैभव सहगल और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (साइबर क्राइम) PPS हरजिंदर सिंह की देखरेख में, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लुधियाना की टीम ने SI हरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, केस नंबर 36/2025 में वांछित आरोपी गौतम पुनियान को 09-07-2026 को कठुआ जिले (जम्मू-कश्मीर) से छापेमारी करके गिरफ्तार किया।

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर धोखाधड़ी से उनके खाते से लगभग 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।

आरोपी को 10-07-2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया और उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा, मामले से जुड़े डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें