Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम, 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का हाल

July 13, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम, 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि आज सुबह से पंजाब में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

हाल के दिनों में हुई बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, तापमान अभी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। सोमवार को बठिंडा एयरपोर्ट पर राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन 13 जिलों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले कुछ दिनों में कमजोर पड़ सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। जैसे-जैसे मानसून की सक्रियता हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी, मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। इसके चलते शुष्क और गर्म हवाएं चल सकती हैं तथा दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

20-21 जुलाई के बाद फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

विशेषज्ञों के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक केवल उत्तर पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 20 से 21 जुलाई के आसपास मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में फिर से अच्छी बारिश हो सकती है।

अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
14 जुलाई

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

15 जुलाई

इन सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम सामान्य से आंशिक रूप से बादलों वाला रहने की उम्मीद है।

16 जुलाई

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें…

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने भले ही कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन जिन इलाकों में बारिश की संभावना है वहां लोगों को घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है। वहीं, बारिश के बाद बढ़ने वाली उमस और गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की भी सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें