Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में ई-ऑक्शन में फैंसी नंबर पाने की लोगों में मची होड़, फैंसी नंबर HP34G5555 की बोली ₹3.90 लाख पहुंची

July 13, 2026

कुल्लू में ई-ऑक्शन में फैंसी नंबर पाने की लोगों में मची होड़, फैंसी नंबर HP34G5555 की बोली ₹3.90 लाख पहुंची

हिमाचल प्रदेश में आये दिन लोगों में अपने वाहनों के लिए फैंसी नंबर लेने का क्रेज बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में लोग इन फैंसी नंबरों को पाने के लिए बड़ा दाम भी चुका रहे है। इन दिनों कुल्लू में भी नई सीरीज़ के फैंसी नंबर खुलने पर इनका ई ऑक्शन रखा गया था, जिसमें कई आवदेकों ने फैंसी नंबर पाने के लिए बोलियां लगाई। लेकिन इनमें से एक नंबर ऐसा रहा जिसके लिए लोगों में क्रेज दिखा।

कुल्लू में परिवहन विभाग की फैंसी वाहन नंबर ई-ऑक्शन में HP34G5555 नंबर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उपलब्ध बोली विवरण के अनुसार इस नंबर के लिए 5 आवेदकों ने भाग लिया और अब तक सबसे ऊंची बोली ₹3,90,000 तक पहुंच चुकी है। यह वर्तमान ऑक्शन का सबसे महंगा और सबसे अधिक चर्चा में रहने वाला नंबर बन गया है। हालांकि अभी ऑक्शन में इस नंबर को एक आवेदक के द्वारा बुक जरूर किया गया है।

ऐसे में देखना होगा कि कब तक आवेदक के इस नंबर पर पहुंची इस बोली का दाम चुकाया जाएगा। हिमाचल परिवहन विभाग की ओर से अब फैंसी नंबर पोर्टल में बदलाव के बाद नए नियम बनाए गए है, जिसमें बोलीदाता को कुल रकम का 30 प्रतिशत हिस्सा पहले ही जमा करवाना पड़ रहा है।

ऐसे में अगर किसी कारणवश बोलीदाता 30 फीसदी हिस्सा जमा करवाने के बाद पूरा नंबर लेने के लिए पेमेंट नहीं करता है तो उसका 30 फीसदी पैसा भी विभाग जब्त कर लेगा। बीते सालों फैंसी नंबर ऑक्शन के दौरान करोड़ो में पहुंची बोली के बाद जब आवेदकों के द्वारा नंबर नहीं खरीदा गया। उसके पश्चात ही विभाग ने यह नयी नियम लागू किये है।

📍 Location: KULLU (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें