
Upcoming Smartphone Launch: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए खास हो सकता है। इस महीने कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें फोल्डेबल फोन, फ्लैगशिप कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले पांच स्मार्टफोन्स के बारे में…
Samsung Galaxy Z Fold 8 Series
सैमसंग 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज पेश कर सकता है। इस सीरीज में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4800mAh की बैटरी के साथ 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:
Samsung Galaxy Z Flip 8
Samsung का नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भी इसी इवेंट का हिस्सा हो सकता है। इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 4.1 इंच की बड़ी कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स में 4300mAh बैटरी, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। फोटोग्राफी के लिए 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। भारतीय बाजार में इसे Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
Motorola Razr 70 Ultra
मोटोरोला भी अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल Razr 70 Ultra को इस महीने भारत में लॉन्च कर सकता है। लीक्स के अनुसार, इसमें 7 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा 5000mAh बैटरी के साथ 68W वायर्ड और 34W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:
धार की भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए अलग खुली जगह देने का आदेश
iQOO Z11 5G
अगर आपकी जरूरत बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है, तो iQOO Z11 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसकी कीमत करीब 35,000 रुपये बताई जा रही है।
Vivo S2
वीवो अपनी S-सीरीज को लंबे अंतराल के बाद भारतीय बाजार में दोबारा पेश कर सकता है। Vivo S2 के जुलाई में लॉन्च होने की चर्चा है। बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन और बेहतर सेल्फी कैमरा अनुभव पर खास ध्यान दे सकती है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमत 45,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में उतारे जाने की उम्मीद है।