शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। ऐसे में सरकार जहां अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की कारगुजारियों को लेकर चार्जशीट तैयार करने जा रही है।
इस चार्जशीट को तैयार करने के लिए भाजपा ने समिति को गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भी शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता के विश्वास को तोड़ा है और विकास कार्यों को ठप कर प्रदेश को आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है। भाजपा गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की हर विफलता को जनता के सामने रखेगी और प्रदेश हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगी।
डॉ. राजीव बिंदल ने आगे कहा कि सरकार की नाकामियों का दस्तावेज तैयार करने के लिए गठित चार्जशीट समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा शामिल हैं।
📍 Location: शिमला (शिमला)
मेष: दिन शुभ रहेगा...