पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस के दिशा-निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) अमनदीप कौर, पीपीएस की निगरानी में की गई।
सड़कों और फुटपाथों से हटाए गए अवैध कब्जे
अभियान के दौरान ट्रैफिक जोन प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों द्वारा सड़कों व फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर आवागमन आसान हुआ और पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिली।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
शहरवासियों से नियमों का पालन करने की अपील
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क व फुटपाथों पर अवैध कब्जे न करें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर में सुरक्षित और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था कायम की जा सकती है।
लगातार जारी रहेंगी विशेष मुहिम
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...