Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली बार, चीन के प्रति वैश्विक जनमानस की अनुकूलता अमेरिका की तुलना में अधिक

July 16, 2026

पहली बार, चीन के प्रति वैश्विक जनमानस की अनुकूलता अमेरिका की तुलना में अधिक

बीबीसी ने 16 जुलाई को बताया कि अमेरिका में प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर, लोगों का चीन के प्रति अमेरिका की तुलना में अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो इस संगठन द्वारा इस तरह के सर्वेक्षण शुरू करने के बाद पहली बार सामने आया है।

इस स्वतंत्र सर्वेक्षण में, जो इस वर्ष फरवरी से मई तक आयोजित किया गया था, 36 देशों के 42,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। परिणामों से पता चला कि सर्वेक्षण किए गए देशों में से 25 देशों के लोगों की चीन के प्रति अमेरिका की तुलना में अधिक सकारात्मक राय थी। प्यू रिसर्च सेंटर ने 2002 में अमेरिका और चीन के प्रति वैश्विक जन दृष्टिकोण पर नजर रखना शुरू करने के बाद से पहली बार इतने व्यापक रुझान परिवर्तनों को दर्ज किया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि कई देशों के लोगों द्वारा चीन के प्रति सकारात्मक मूल्यांकन रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जबकि अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय छवि लगातार कमजोर हो रही है। मध्यम आय वाले देशों में, अधिक लोग चीन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। इटली, स्पेन, कोलंबिया, मैक्सिको, इंडोनेशिया, मलेशिया, नाइजीरिया, तुर्किये और अन्य देशों के लोगों ने चीन के प्रति सद्भावना के रिकॉर्ड स्तर देखे हैं। इनमें से स्पेन, इंडोनेशिया, इटली, ग्रीस और कनाडा ऐसे देश हैं जहां जनमत सबसे स्पष्ट रूप से चीन की ओर झुका है। सर्वेक्षण में शामिल केवल छह देशों ने अमेरिका के प्रति अपनी प्राथमिकता दिखाई, जिनमें से अधिकांश अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी देश थे: पोलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, भारत, जापान और इज़राइल।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें