Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले पंजाब में हाई अलर्ट; होटलों और क्लबों में पुलिस ने की चैकिंग

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले पंजाब में हाई अलर्ट; होटलों और क्लबों में पुलिस ने की चैकिंग

पटियाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हाई अलर्ट के बीच बुधवार को पटियाला पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों, क्लबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया। यह अभियान डीएसपी संजीव सिंगला की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान थाना लाहौरी गेट के एसएचओ सौरव सभ्रवाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने होटलों और क्लबों में ठहरे लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की।

होटल संचालकों से सभी मेहमानों का रिकॉर्ड, पहचान पत्र और एंट्री रजिस्टर की भी जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी का तुरंत पता लगाया जा सके।सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और क्लबों में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की। उनसे उनका नाम, पता, आने का स्थान और यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली गई। जिन लोगों के दस्तावेजों में कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएसपी संजीव सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसी के तहत संवेदनशील स्थानों, होटलों, क्लबों और सार्वजनिक जगहों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होटल एवं क्लब संचालकों को निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें