कुल्लू: कुल्लू नगर परिषद के क्षेत्र में अगर अब कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया। तो नगर परिषद के द्वारा अब उसका चालान काटा जाएगा ऐसे में नगर परिषद कुल्लू ने एक बार फिर से होटल, ढाबा कारोबारी से आग्रह किया है कि वह अपना कूड़ा सिर्फ नगर परिषद की गाड़ी में ही डालें।
नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि रात के समय कुछ लोग अपने ढाबों का कचरा खुले में फेंक रहे हैं और भुट्टी चौक में भी कुछ लोगों को ऐसा करते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में अब सभी होटल ढाबा मालिकों से आग्रह भी किया गया है कि वह अपने कचरे को सिर्फ नगर परिषद की ही गाड़ी में डालें।
शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि इसी विषय को लेकर उन्होंने सभी होटल कारोबारी से बात भी की है और कारोबारी ने भी आश्वासन दिया है कि वह खुले में कचरा नहीं फेंकेंगे, लेकिन इसके बावजूद अगर कोई इस तरह की हरकत करता हुआ पाया गया। तो नगर परिषद के द्वारा उसका चालान काटा जाएगा। शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू की टीम पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रही है और जगह-जगह पर सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ऐसे में शहर की जनता भी स्वच्छता को कायम रखने में अपना सहयोग दें।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)