Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में होटल के जनरेटर रूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीमें

July 17, 2026

अमृतसर में होटल के जनरेटर रूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीमें

 

अमृतसर: शहर में पुलिस कमिश्नर के आवास के निकट स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग होटल के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक ली गई। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई और होटल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग जनरेटर रूम से शुरू होने की बात सामने आई है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जनरेटर पर अधिक लोड पड़ना संभावित कारण हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह का पता तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें