पंजाब डेस्क: रक्षाबंधन 2026 के अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समय पर जोड़ने के लिए अमृतसर डाक मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक सत्यम तिवारी (IPoS) ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन से पहले राखियों की समय पर बुकिंग और डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई डाकघरों में विशेष व्यवस्था की गई है।
इन डाकघरों में मिलेगी विशेष सुविधा
अमृतसर डिवीजन के तहत अमृतसर प्रधान डाकघर, तरनतारन प्रधान डाकघर तथा अजनाला, जंडियाला गुरु, पट्टी, गांधी बाजार और मजीठा के उप-डाकघर 28 अगस्त 2026 तक रविवार और अन्य अवकाश वाले दिनों में भी सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान ग्राहक अपनी राखियों की बुकिंग कर सकेंगे ताकि वे समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंच सकें।
आधार सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध
डाक विभाग ने बताया कि इन विशेष दिनों में केवल राखी बुकिंग ही नहीं, बल्कि आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...