Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी को सिखा रहा था कार, दंपति हादसे का शिकार

July 18, 2026

पत्नी को सिखा रहा था कार, दंपति हादसे का शिकार

While teaching his wife how to drive : जालंधर। प्रेस क्लब चौक के पास देररात सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। कार सवार एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था। तभी मिलाप चौक की तरफ से आते समय प्रेस क्लब चौक के पास अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया।

मिलाप चौक से आ रही थी गाड़ी

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को सीधा किया और सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी मिलाप चौक की तरफ से आ रही थी। कार में एक दंपति सवार थे। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को रात के समय खाली सड़क देखकर ड्राइविंग की ट्रेनिंग दे रहा था यानी गाड़ी चलाना सिखा रहा था।

प्रेस क्लब चौक के पास हुआ हादसा

जैसे ही कार मिलाप चौक को पार कर प्रेस क्लब चौक के नजदीक पहुंची, तभी गाड़ी चला रही महिला अचानक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठी। नियंत्रण खोते ही गाड़ी तेजी से लहराई और सड़क के बीच में ही पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद कार में सवार पति-पत्नी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एयरबैग खुलने के कारण दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान से पूरी तरह बचाव रहा है।

दूसरे वाहन चालकों ने की मदद

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी इंसानियत दिखाई। लोगों ने भारी मशक्कत के बाद बीच सड़क पर पलटी हुई कार को सीधा किया। इसके बाद गाड़ी को धक्का मारकर रास्ते से एक तरफ हटाया गया, जिससे कि देर रात आने-जाने वाले अन्य वाहनों को कोई परेशानी न हो और जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। रात का समय होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया, अन्यथा अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें