Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में PM Modi के साथ परमपाल सिद्धू की मुलाकात, पंजाब में भाजपा को मजबूत करने का दिया आह्वान

July 18, 2026

जालंधर में PM Modi के साथ परमपाल सिद्धू की मुलाकात, पंजाब में भाजपा को मजबूत करने का दिया आह्वान

मानसा: जालंधर में आयोजित समागम दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकसभा हलका बठिंडा की कोआर्डिनेटर व पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने मुलाकात करके उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके प्रधानमंत्री ने परमपाल कौर सिद्धू के साथ बातचीत करते पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी तनदेही से काम करने का आह्वान दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां व लोक भलाई के कामों को घर-घर तक पहुंचाया जाए ताकि आने वाले समय में पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार बन सके और राज्य के विकास को नई रफ्तार मिले।

परमपाल कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त करते भरोसा दिया कि वह पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लोगों तक केंद्र सरकार की लोक भलाई योजनाएं पहुंचाने के लिए पूरी लगन व समर्पण से काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें