Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘विक्रम-1’ की सफलता भारत की अंतरिक्ष यात्रा का निर्णायक क्षण : प्रधानमंत्री मोदी

July 19, 2026

‘विक्रम-1’ की सफलता भारत की अंतरिक्ष यात्रा का निर्णायक क्षण : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में निजी क्षेत्र द्वारा विकसित पहले ‘ऑर्बिटल’ रॉकेट ‘विक्रम-1’ के प्रक्षेपण का नेतृत्व करने वाली ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ की टीम से शनिवार को बातचीत की और इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक निर्णायक क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सभी भारतीयों, विशेषकर युवाओं से इस ऐतिहासिक मिशन का अनुसरण करने और ‘टीम स्काईरूट’ को शुभकामनाएं देने की भी अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें