Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: लॉर्ड्स ODI से बाहर क्यों हुए जसप्रीत बुमराह? BCCI के बयान से मची खलबली

July 19, 2026

IND vs ENG: लॉर्ड्स ODI से बाहर क्यों हुए जसप्रीत बुमराह? BCCI के बयान से मची खलबली

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक वनडे मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

बुमराह को घुटने में चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बुमराह की गैरमौजूदगी की वजह बताते हुए कहा कि उनके घुटने में चोट लगी है, जिसके कारण वह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

BCCI ने चोट को लेकर जानकारी साझा की

इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी बुमराह की चोट को लेकर जानकारी साझा की। बोर्ड ने बताया कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय बुमराह के बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद उनके घुटने में सूजन आ गई, जिसे देखते हुए उन्हें तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं माना गया। बुमराह ने लंबे ब्रेक के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की थी।

आईपीएल 2026 के बाद उन्होंने एक महीने से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूरी बनाई थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के साथ-साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बुमराह ने वापसी की थी। यह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद उनका पहला 50 ओवर का मुकाबला था।

हालांकि, वापसी के कुछ ही मैच बाद चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। बुमराह के अलावा भारतीय टीम ने लॉर्ड्स वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में दो और बदलाव किए। शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर रखा गया, जबकि उनकी जगह अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका दिया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें