Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांगहाई में 2026 चाइना एआई भव्य समारोह का शुभारंभ किया गया

July 19, 2026

शांगहाई में 2026 चाइना एआई भव्य समारोह का शुभारंभ किया गया

2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मुख्य भाषण की भावना को साकार करने के लिए, 18 जुलाई को चीन के शांगहाई शहर में चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी), चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, चीन के साइबरस्पेस प्रशासन और शांगहाई नगर की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “2026 चाइना एआई भव्य समारोह” और “वैश्विक बुद्धिमान मंच एआई कॉर्पस परिदृश्य सहयोग सूची” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।

शांगहाई नगर पालिका की सीपीसी समिति के सचिव छेन चिनिंग ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शेन हाइश्योंग और शांगहाई नगर पालिका की सीपीसी समिति के स्थायी समिति के सदस्य और शांगहाई के उप महापौर छेन जेए ने कार्यक्रम में भाषण दिए।

सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने अपने भाषण में कहा कि महासचिव शी चिनफिंग के मुख्य भाषण ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास की प्रवृत्ति के प्रति उनकी गहन समझ को प्रदर्शित किया है, और इसने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक विकास और शासन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर गहरा प्रभाव डाला। “2026 चाइना एआई भव्य समारोह” में सहयोगात्मक उपलब्धियों की एक श्रृंखला जारी की गई, जो महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण की भावना के हमारे गहन कार्यान्वयन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास और शासन में पहल करने के हमारे प्रयासों का एक ठोस उदाहरण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें