
Mobile phones robbed in a moving train : कैथल। रविवार रात जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन में करीब 20 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर यात्रियों में दहशत फैला दी। बदमाश अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में सवार हुए और यात्रियों से महंगे मोबाइल फोन लूट लिए।
विरोध करने पर एक महिला यात्री से बालियां छीनने की कोशिश की गई और ट्रेन से उतरने के बाद डिब्बों पर पथराव भी किया गया। इस दौरान महिला यात्री की बालियां छीनने का भी प्रयास किया गया। विरोध होने पर बदमाशों ने ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों के डिब्बों पर पथराव कर दिया। जींद के नरवाना से कुरुक्षेत्र जा रहे यात्री चंद्रमौली गौड़ ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन कैथल रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र की ओर रवाना हुई। कुछ दूरी तय करने के बाद ग्योंग रेलवे स्टेशन पर आठ से 10 नकाबपोश युवक ट्रेन में चढ़े।
इसके बाद टीक रेलवे स्टेशन से भी करीब 10 अन्य नकाबपोश युवक सवार हुए। यात्रियों के अनुसार उनके हाथों में गंडासी जैसे धारदार हथियार थे। चंद्रमौली गौड़ ने बताया कि बदमाशों ने डिब्बों की लाइटें बंद कर दी और यात्रियों को डराते-धमकाते हुए उनके महंगे मोबाइल लूट लिए।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...