Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वृंदावन से लौटते समय सड़क हादसा : 2 की मौत, दंपती समेत 6 घायल

July 20, 2026

वृंदावन से लौटते समय सड़क हादसा : 2 की मौत, दंपती समेत 6 घायल

2 killed, 6 injured in road accident : पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के गौढ़ोता चौक के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक दंपती और उनके बेटे सहित छह लोग घायल हो गए।

डिवाइडर से टकराकर उड़ी कार, दूसरी पर गिरी

हुआ यूं कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 10 से 15 फुट हवा में उछलकर दूसरी कार के ऊपर जा गिरी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार वृंदावन के कृष्ण धाम निवासी आकाश पंवार ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति और बेटे शिवांश के साथ कार से दिल्ली से वृंदावन लौट रहे थे। रविवार सुबह जब उनकी कार गौढ़ोता चौक के पास पहुंची, तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलते हुए उनकी कार पर आ गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी कार में सवार युवक सड़क पर जा गिरे और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ग्रेटर नोएडा (दादरी) निवासी हिमांशु (20) और निशांत (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश पंवार, उनकी पत्नी ज्योति, बेटा शिवांश तथा दूसरी कार में सवार लक्की, शिवम और एक अन्य निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

होडल में हादसा, 2 युवकों की मौत

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत होडल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक हिमांशु के भाई भारत ने बताया कि हिमांशु वकालत की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार शाम अपने दोस्तों निशांत, लक्की, शिवम और एक अन्य साथी के साथ दादरी से कोसीकलां स्थित शनिदेव कोकिलावन मंदिर और बरसाना स्थित राधारानी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान होडल के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने आकाश पंवार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें